Madhya Pradesh

3851 पदों पर मतदान, मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू

Share

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में कुल 3851 रिक्त पदों पर जुलाई 2026 में उप-निर्वाचन (बाय-इलेक्शन) कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। आयोग ने 1 जनवरी 2026 को आधार तिथि मानते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने का निर्णय लिया है, जिसकी अंतिम सूची 18 जून 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद जुलाई में चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ये उप-निर्वाचन 31 मार्च 2026 तक विभिन्न कारणों से खाली हुए पदों के लिए होंगे, जिनमें आगर मालवा की सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद, 15 पार्षद, 3 जिला पंचायत सदस्य, 12 जनपद पंचायत सदस्य, 65 सरपंच और 3200 पंच पद शामिल हैं। आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया से नए युवा मतदाताओं और पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकेंगे, जिससे चुनाव अधिक पारदर्शी और व्यापक होंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button