Madhya Pradesh

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, PWD के SDO दरयाव सिंह परमार की मौके पर मौत

Share

इंदौर हाईवे पर कन्नौद के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में बैतूल लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी (SDO) दरयाव सिंह परमार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बैतूल से धार अपने परिवार से मिलने और उन्हें लेने जा रहे थे। इसी दौरान कन्नौद के पास उनकी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार और लोहे के ढांचे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और दरयाव सिंह परमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और गाड़ी में कितने लोग सवार थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button