Madhya Pradesh

MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 17 अगस्त से होगी परीक्षा

Share

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 158 पदों के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 12 शहरों में किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। उम्मीदवार 25 जून से 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। MPPSC ने अभ्यर्थियों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के जरिए राज्य प्रशासनिक सेवा समेत विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button