Chhattisgarh

जशपुर में हाथियों का आतंक, कटहल की खुशबू से गांव में घुसा दल; दो मकान क्षतिग्रस्त

Share

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में 18 हाथियों का दल इन दिनों विचरण कर रहा है। शुक्रवार रात साजापानी गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी रिहायशी इलाके में पहुंच गया और दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हाथियों ने घरों में रखा अनाज भी खा लिया। हाथियों को सामने देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात के समय सतर्कता बरत रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने, रात में घरों से बाहर नहीं निकलने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button