Chhattisgarh

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बैकवर्ड लिंक की जांच करते हुए ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले बस चालक संजय नाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इससे पहले पुलिस ने खम्हारडीह क्षेत्र से सुनील बघेल और सचिन महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 459 नाइट्रोसन-10 टैबलेट और 200 रुपये नकद बरामद किए थे, जिसकी कीमत करीब 1.83 लाख रुपये बताई गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें प्रतिबंधित गोलियां ओडिशा के संबलपुर निवासी संजय नाग उपलब्ध कराता था। इसके बाद पुलिस टीम ने ओडिशा पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और रिसीवर की पहचान कर आगे की जांच की जा रही है। रायपुर पुलिस ने बस संचालकों और ट्रांसपोर्टरों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button