Madhya Pradesh

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, लैंडस्लाइड के चलते इंदौर-दौंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Share

महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भुसावल मंडल में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने ट्रेन नंबर 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस को 25, 26 और 27 जुलाई तक रद्द कर दिया है, जबकि ट्रेन नंबर 22943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रभावित ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से जारी है और ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही सामान्य रेल संचालन बहाल किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button