Madhya Pradesh

अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार नहीं, मौके पर ही ड्रग्स की पहचान करेगी पुलिस

Share

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक आधुनिक व वैज्ञानिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब पुलिस केवल ड्रग्स तस्करों पर कार्रवाई ही नहीं करेगी, बल्कि मौके पर ही बरामद संदिग्ध पदार्थों की प्रारंभिक पहचान भी कर सकेगी। इसके लिए पहली बार इंदौर कमिश्नरेट के सभी थानों को ड्रग्स डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई गई हैं। इन किट्स की मदद से पुलिस यह पता लगा सकेगी कि बरामद पदार्थ किस प्रकार का ड्रग या नारकोटिक पदार्थ है। इसके अलावा सिंथेटिक ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले रॉ केमिकल्स की पहचान के लिए डीसीपी स्तर पर भी विशेष किट उपलब्ध कराई गई हैं। पहले ऐसे मामलों में पुलिस को फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता था, जिससे जांच प्रक्रिया में समय लगता था। अब मौके पर ही प्रारंभिक जांच संभव होने से कार्रवाई तेज, पारदर्शी और प्रभावी होगी। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा ड्रग्स और सिंथेटिक नारकोटिक पदार्थों की पहचान में मदद करेगी और नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में अहम भूमिका निभाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button