Chhattisgarh
सड़क किनारे मिला घायल युवक, अस्पताल में मौत के बाद हत्या की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोंदा गांव निवासी हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे केवरा गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।






