Madhya Pradesh

उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे विजय कुमार सिन्हा

Share

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। “कालों के काल” महाकाल की शरण में पहुंचे उपमुख्यमंत्री भक्ति भाव में लीन नजर आए और उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया, जिससे उन्होंने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। इसके बाद उन्होंने भस्म आरती के दिव्य और अलौकिक दृश्य के दर्शन किए तथा गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने बिहार की प्रगति, देश की समृद्धि, नागरिकों के आरोग्य और महिला शक्ति के उत्थान की कामना की। साथ ही उन्होंने सनातन संस्कृति की महिमा का उल्लेख करते हुए महाकाल की ऊर्जा को समाज के सकारात्मक निर्माण का आधार बताया और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button