Madhya Pradesh

भोपाल में दर्दनाक घटना IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Share

भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी और हबीबगंज थाना क्षेत्र के पॉश इलाके चार इमली में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की बेटी बताई जा रही है, जो पीएचक्यू में एआईजी के पद पर पदस्थ हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल हबीबगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button