Madhya Pradesh

हाई रिटर्न निवेश स्कीम का खुलासा, स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा

Share

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में माइक्रो फाइनेंस और एडवाइजरी कंपनियों के जरिए ऊंचे मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश जुटाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच Lalluram.com के स्टिंग ऑपरेशन में पवन भाटिया नामक व्यक्ति की कथित निवेश योजना का खुलासा हुआ है, जिसमें पहले साल 14 प्रतिशत, दूसरे साल 28 प्रतिशत और तीसरे साल 42 प्रतिशत तक रिटर्न तथा आगे बढ़ते हुए 10 साल में 140 प्रतिशत तक मुनाफे का दावा किया गया है। स्टिंग के दौरान यह भी सामने आया कि 10 लाख रुपये के निवेश पर सुरक्षा के तौर पर चेक देने और कुछ विशेष ग्राहकों के लिए 20 प्रतिशत तक वार्षिक रिटर्न की पेशकश की जा रही थी। इससे पहले भी इसी तरह की योजनाओं को लेकर बृजभान सिंह का नाम सामने आ चुका है, जिसके बाद अब नए खुलासे से सवाल उठ रहे हैं कि इंदौर में इस तरह की कई कंपनियां बिना स्पष्ट वैधानिक लाइसेंस के निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच और पुलिस द्वारा किए जाने की संभावना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button