Madhya Pradesh

कृषि विकास को नई दिशा, MP में 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित

Share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और खेती की लागत कम कर उनकी आय बढ़ाने के लिए योजनाओं को मिशन मोड में लागू किया जाएगा। इसी उद्देश्य से वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित किया गया है, जिसके तहत किसानों से सीधे संवाद, सहकारी समितियों के डिजिटलाइजेशन, कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने और प्राकृतिक व जैविक खेती के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषक कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे, जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल, ई-पासबुक सुविधा, बलराम कृषि महोत्सव, राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन, फूड फेस्टिवल और विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले कृषि आधारित महोत्सवों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, एफपीओ, उद्यानिकी और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और निजी सहयोग को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाएं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button