Madhya Pradesh

MP पुलिस भर्ती 2026 प्रधान आरक्षक और ASI (कंप्यूटर) भर्ती के लिए 7 जून से फिजिकल टेस्ट शुरू

Share

भोपाल में प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती के लिए अगले चरण का ऐलान कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत 7 से 9 जून तक सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की 800 मीटर दौड़ और दस्तावेजों का परीक्षण भोपाल के लाल परेड ग्राउंड तथा जबलपुर के परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी विसबल रांझी में होगा। सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के अगले चरण के लिए सूचना पत्र जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख और स्थान पर ही उपस्थित होना होगा, इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान आधार ई-केवाईसी सत्यापन भी किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार नंबर लॉक न हो। दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति साथ लाना जरूरी है। गौरतलब है कि इन पदों के लिए परीक्षा 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि परिणाम 8 मई 2026 को जारी किया जा चुका है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button