Madhya Pradesh

गजरा बहरा कोल यार्ड का प्रदूषण बढ़ा, ग्रामीणों का जीवन संकट में

Share

जिले के गजरा बहरा कोल यार्ड में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यार्ड के संचालक न तो पानी का छिड़काव कर रहे हैं और न ही नियमों का पालन कर रहे हैं, जिससे आसपास के गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और लोगों को खांसी, दमा जैसी बीमारियां हो रही हैं। सड़क पर डस्ट के कारण हादसे भी हो रहे हैं और स्थानीय लोगों का जीवन कठिन हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदूषण विभाग ने यार्ड संचालक पर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है, लेकिन मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आए दिन होने वाले हादसे और गंभीर बीमारियों से आदिवासी इलाके के गरीब परिवारों के बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों में ही परेशान हैं। यदि प्रशासन और प्रदूषण विभाग समय रहते कदम नहीं उठाते हैं, तो आक्रोशित और पीड़ित लोग आंदोलन पर उतर सकते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button