ChhattisgarhCrimeRegion
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम जाटम के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
परपा पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार नियानार निवासी दीपक बघेल 22 वर्ष आज शनिवार सुबह बाइक लेकर घर से किसी काम से दूसरे मोहल्ले तक जा रहा था, इस दाैरान घर से 1 किमी दूर ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची, वहीं दीपक के परिजन भी आ गए।







