Madhya Pradesh

10 साल बाद लूट और हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Share

मध्य प्रदेश की उज्जैन क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। केरल के कन्नूर जिले में वर्ष 2016 में हुई लूट और हत्या के मामले में पिछले लगभग 10 वर्षों से फरार चल रही दो महिला आरोपियों सकीना फातिमा (33) और परवीन बानो (48) को उज्जैन क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दक्षिण पश्चिम दिल्ली की निवासी हैं और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थीं। जांच में पता चला कि आरोपियों ने संपन्न परिवारों या अकेले रहने वाले लोगों को निशाना बनाया और खुद को मजदूर बताकर उनके घरों में रहकर रैकी की। विरोध होने पर वे हत्या जैसी वारदात को अंजाम देते थे। उज्जैन क्राइम ब्रांच और केरल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है, साथ ही आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button