Madhya Pradesh

नीट परीक्षा के लिए भोपाल में अभूतपूर्व सुरक्षा, सशस्त्र निगरानी में पहुंचाए गए प्रश्न-पत्र

Share

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) को लेकर भोपाल में इस बार सुरक्षा के कड़े और बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्रों को भारतीय सेना की निगरानी में विशेष विमान से भोपाल लाया गया और सुरक्षित रूप से Canara Bank के मुख्य लॉकर में रखा गया। रविवार सुबह से स्टील बॉक्स में सीलबंद प्रश्न-पत्रों को शहर के 32 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्येक वाहन में दो तहसीलदार स्तर के अधिकारी और दो सशस्त्र सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं, जबकि सुरक्षा के लिए फॉलो व्हीकल भी साथ चल रही है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित प्रारूप की पोस्टकार्ड साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक दस्तावेजों या सुरक्षा नियमों में किसी भी प्रकार की कमी होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button