ChhattisgarhCrime

स्कार्पियो की ठोकर से रेत परिवहन कर रहा ट्रैक्टर पलटा , ड्राइवर की मौत

Share

आरंग। प्रतिबन्ध के बावजूद नदियों से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी चलते आज एक मौत हो गई। करमंदी गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रेत का अवैध परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रैक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान ग्राम भानसोज निवासी कन्हैया धीवर 24 के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहा था, इसी दौरान करमंदी मोड़ में एक स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। इससे रेत भरा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गई और ड्राइवर कन्हैया उसके नीचे दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। इस घटना के बाद से भानसोज और करमंदी क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।
गौरतलब है कि एनजीटी के नियमों के मुताबिक, मानसून को देखते हुए 15 जून से पूरे प्रदेश के सभी रेतघाटों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो चुका है। इसके बावजूद आरंग क्षेत्र के ग्राम कुरूद, चिखली, मोहमेला, हरदीडीह और करमंदी में रेत माफिया सक्रिय हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रसूखदारों के कथित संरक्षण में यहां दिन-रात 24 घंटे नदियों से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। रोजाना हजारों ट्रैक्टर अवैध परिवहन किया जा रहा है और इसे भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
इससे परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा 1076 तक में कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की लेकिन कोई कार्रवाई की गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button