Madhya Pradesh

मोरवा में 15 वर्षीय छात्र पवन शाह की बेरहमी से हत्या

Share

मध्यप्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र पवन शाह की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। चार दिन से लापता छात्र का शव जंगल में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज लोगों का गुस्सा देर रात फूट पड़ा और मोरवा थाना के सामने उग्र भीड़ ने एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button