Madhya Pradesh

डबरा में HPV वैक्सीन लगने के बाद 5 किशोरियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Share

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में HPV वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) लगवाने के बाद पांच किशोरियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। प्रभावित बच्चियां पिछोर के बारकरी जिगनिया गांव की रहने वाली हैं, जिनके नाम अनजली, पूनम, रजनी, भारती और रेखा बताए गए हैं। ये सभी 14 वर्ष की हो चुकी हैं और राज्य सरकार के मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीका लगवाया गया था। परिजनों का आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनकी जानकारी या सहमति के बिना वैक्सीन लगाई। वैक्सीन के बाद बच्चियों को चक्कर, उल्टी और कमजोरी जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च 2026 में 14–15 वर्ष की लगभग 8 लाख किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। यह वैक्सीन बाजार में 4000 रुपये से अधिक की होती है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है, और इसका मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button