Madhya Pradesh

गिरवाई थाना क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने के दौरान भिड़ंत, तनावपूर्ण स्थिति

Share

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में आज एक जमीन बेदखली की कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। तहसीलदार न्यायालय द्वारा जारी बेदखली आदेश का पालन करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर गई, लेकिन स्थानीय लोगों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जनकपुरी स्थित विवादित जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व अमला और पुलिस की टीम जैसे ही कार्रवाई में जुटी, कब्जेदार पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए पत्थरबाजी की। पथराव के जवाब में पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें महिलाओं और युवकों समेत कई लोग घायल हुए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं पर भी बल प्रयोग किया, जबकि प्रशासन का कहना है कि पथराव के कारण मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। घटना के बाद मौके पर तनाव बना रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button