Madhya Pradesh

कनिका मान ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भक्ति भाव का अनुभव किया

Share

प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री कनिका मान मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सुबह भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूरी तरह से भक्ति में लीन दिखाई दी। कनिका ने दर्शन व्यवस्था की जमकर सराहना की और मंदिर समिति की भी तारीफ की। उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के ज्योतिर्लिंग के दर्शन और भस्म आरती का अनुभव उन्होंने बेहद श्रद्धा के साथ किया। आपको बता दें कि कनिका मान एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। उन्हें मुख्य रूप से ज़ी टीवी के शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में गुड्डन के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत ‘बढ़ो बहू’ से की और ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से उन्हें बड़ी लोकप्रियता मिली। इसके अलावा, उन्होंने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज़ ‘रूहानियत’ में भी काम किया और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में फाइनलिस्ट रही हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button