Chhattisgarh

ट्रक हादसे में युवक की मौत के बाद हाईवे जाम, परिजनों को 10 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

Share

मुंगेली जिले के सरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम रामबोड़ स्थित वासुदेव ट्रेड प्लांट में ट्रक की चपेट में आने से युवक धर्मेंद्र यादव की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग का समर्थन किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और तहसीलदार अतुल वैष्णव ने परिजनों, ग्रामीणों और प्लांट प्रबंधन के बीच बातचीत कर समाधान निकाला। कई दौर की चर्चा के बाद मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी, जबकि बीमा राशि अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button