Chhattisgarh

राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर CM साय का तंज, बोले- कांग्रेस का हश्र देश जानता है

Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या परिणाम होता है, यह पूरा देश जानता है। कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है, जिसमें राहुल गांधी जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। करीब साढ़े पांच घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना बताया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button