Madhya Pradesh

न्यायालय के आदेश पर विवाद, बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरा

Share

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर सियासी हमला बोला है और सवाल उठाया है कि क्या वह न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में आवश्यक जानकारियाँ और अपना आपराधिक रिकॉर्ड जानबूझकर छिपाकर मतदाताओं को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह आदेश तथ्यों और प्रचलित कानूनों के आधार पर दिया गया है, इसलिए जातिवाद का सहारा लेकर आरोप लगाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था और न्याय प्रणाली का भी अपमान है। बीजेपी ने यह भी कहा कि माफी मांगने के बजाय इस तरह के बयान देना कांग्रेस की राजनीतिक मानसिकता और चरित्र को उजागर करता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button