Madhya Pradesh
जबलपुर में सड़क पर गौवंश के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक और संवेदनशील घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दो दिन पहले रात को सड़क पर एक व्यक्ति को गौवंश के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई। स्थानीय गौ-सेवकों ने उसे मौके पर पकड़कर सबक सिखाया और देर रात पुलिस के हवाले किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। माढ़ोताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून के अनुसार चार्जशीट दाखिल की जाएगी।







