Madhya Pradesh

सुपरफूड ब्लूबेरी की खेती: बीहड़ क्षेत्रों में किसानों के लिए नई उम्मीद

Share

चंबल अंचल एक दौर में अपने बीहड़ और बागी डाकुओं के लिए बदनाम हुआ करता था। लेकिन आज इसकी छवि बदल चुकी है। यही वजह है कि अंचल के वीरान बीहड़ किसानों के लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां दुनिया भर में सुपरफूड के नाम से मशहूर ब्लूबेरी की खेती की संभावना जताई जा रही है।

ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने इस खेती पर रिसर्च शुरू कर दी है। ठंडे देशों में पैदा होने वाला यह फल जल्द ही चंबल अंचल के बीहड़ इलाकों में उगते हुए देखा जा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑस्ट्रेलिया से उन्नत किस्म के ब्लूबेरी के पौधे खरीदे हैं और उन्हें परिसर में उगाना शुरू कर दिया है। ठंड के मौसम और मिट्टी के पीएच स्तर की सतत निगरानी की जा रही है। कुछ पौधों में तो ब्लूबेरी के फूल भी दिखाई देने लगे हैं, जिससे इस परियोजना की संभावनाओं को मजबूती मिली है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button