Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में रील-रियल का धमाका लापता इंस्पेक्टर की कहानी निकली फिल्म प्रमोशन का मास्टरस्ट्रोक

Share

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इन दिनों एक अनोखा हाई-वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया के रहस्यमयी ढंग से लापता होने और सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने से सनसनी फैल गई थी। बाद में जब पूरा सच सामने आया तो पता चला कि यह कोई वास्तविक घटना नहीं, बल्कि अपकमिंग फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ के प्रमोशन का एक अनोखा और सस्पेंस से भरपूर तरीका था। इस फिल्म की खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट है, जिसमें डीआईजी (महिला सुरक्षा) सिमाला प्रसाद मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी और स्थानीय कलाकार शरद सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान नर्मदापुरम के सिनेमाघर में उस समय खास नजारा देखने को मिला जब करीब 250 पुलिसकर्मी, एसपी और कलेक्टर सहित कई अधिकारी एक साथ फिल्म देखने पहुंचे, जिससे पूरा शो हाउसफुल रहा और यह घटना शहर में चर्चा का बड़ा विषय बन गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button