Chhattisgarh

मुख्य बाजार में भीषण आग तीन मंजिला कपड़ा दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Share

शहर के मुख्य बाजार में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़ा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन मंजिला पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार व्यापारी नदीम अंसारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button