Madhya Pradesh
उज्जैन से मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का उज्जैन से शुभारंभ हुआ। प्रदेश के 10 संभागों, 55 जिला मुख्यालयों और 313 विकास खंडों में तीन लाख गीता प्रेमियों ने श्रीमद्भागवत गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया। महोत्सव में हर दिन श्रीकृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दशहरा मैदान में 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित इस महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियाँ और चित्र प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने गीता भवन निर्माण की भी घोषणा की और गीता जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।






