Madhya Pradesh

MP में MSP गेहूं खरीदी घोटाला: भिंड-मुरैना की 19 सहकारी समितियों पर FIR, 15 पटवारी सस्पेंड

Share

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी में हुए कथित बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भिंड और मुरैना जिले की 19 सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बिना फसल बोए और कई मामलों में किसानों की जानकारी के बिना ही उनके नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में गेहूं की बिक्री दर्ज कर करोड़ों रुपये के भुगतान का रास्ता बनाया गया। मुरैना में 10 समिति प्रबंधकों और 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों को आरोपी बनाया गया है, जबकि अनियमितताओं के चलते 15 पटवारियों को निलंबित कर दो तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, भिंड के लहार, रौंन और मिहोना क्षेत्र की नौ समितियां भी जांच के दायरे में हैं। कलेक्टर के.एल. मीणा ने शुरुआती जांच पर असंतोष जताते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने फर्जीवाड़े से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर की गई राशि को होल्ड (फ्रीज) करा दिया है और संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button