ChhattisgarhPoliticsRegion
PM की कुर्सी बचाने के लिए धर्मेंद्र प्रधान से लिया गया इस्तीफा

रायपुर। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बैज ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी बचाने के लिए लिया गया है। दीपक बैज ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देशभर के कई शहरों तक छात्र और युवा लगातार NEET-UG मामले में प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर संवाद करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।






