ChhattisgarhRegion

श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

Share

जगदलपुर। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी तेजपाल सिंह के निर्देशन में सिख समाज की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए विभिन्न पदों पर प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया। इसमें स्वर्ण सिंह को अध्यक्ष, एकम सिंह को उपाध्यक्ष, अवतार सिंह को सचिव, बलविंदर सिंह एवं इकबाल सिंह को सह सचिव तथा गुरुविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सेवा कार्यों को बढ़ावा देने और धार्मिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button