Chhattisgarh
नए शिक्षा सत्र से पहले प्रशासन अलर्ट, छात्रों तक समय पर पहुंचेंगी किताबें
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नए शिक्षा सत्र को बेहतर तरीके से शुरू करने के लिए पाठ्यपुस्तक वितरण अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर विद्यार्थी को समय पर किताबें उपलब्ध हो जाएं, ताकि पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए। जिले के 168 संकुल केंद्रों में से अब तक 123 केंद्रों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाई जा चुकी हैं, जबकि बाकी 45 संकुलों में 30 जून तक वितरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल कक्षा 4 और 7 के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके अनुसार शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन स्कूलों में अभी किताबें नहीं पहुंची हैं, वहां वैकल्पिक अध्ययन सामग्री से पढ़ाई जारी रखी जा रही है। प्रशासन ने 10 जुलाई तक पूरी वितरण प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया है।







