Chhattisgarh

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में निर्जला एकादशी पर महाआरती

Share

फलों से सजावट और भजन का आयोजन हुआ
निर्जला एकादशी पर देश भर में बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन हुए। इसमें भगवान विष्णु की पूजा, भजन-कीर्तन और जनसेवा के शामिल थे। दुर्ग की श्री सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में भी निर्जला एकादशी पर विभिन्न आयोजन आयोजित किए गए।
श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर की महिला सदस्य प्रज्ञा राहुल शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फल एवं फूलों से सजाया गया। जो कि बहुत अच्छा दिख रहा था। सुबह 8 बजे माता जी, कृष्ण जी श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कर अभिषेक पूजन किया गया एवं दोपहर 12 श्रद्धालुओं ने राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत और छाछ का वितरण किया गया।
निर्जला एकादशी पर दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित हुए और धार्मिक आयोजन का लाभ लिए।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने बताया कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष पर पड़ने वाले एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। सुनील पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने के बाद जल और अन्न का दान करने से एक सहस्र अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्यफल प्राप्त होता है। साल में 24 एकादशी पड़ती हैं। पुराणों के अनुसार सभी एकादशी का व्रत करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। किसी कारणवश यदि सभी एकादशियों का व्रत जो नहीं कर पाया, यदि वो निर्जला एकादशी का व्रत कर ले तो, एक व्रत से पूरे 24 एकादशियों के बराबर पुण्यफल प्राप्त हो जाता है। यह व्रत रखने और गंगा स्नान करने से भगवान भगवान नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है ।
दुर्गा मंदिर में शाम 4 बजे से परशुराम महिला मंडल के भजन का आयोजन किया गया था। शाम 7 बजे माता जी एवं श्याम बाबा की 108 दीपों से महाआरती की गई। जिसमें भारी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे। आरती पश्चात सभी धर्मप्रेमियों को फल मिष्ठान शरबत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में चंदा देवी शर्मा, पायल जैन, प्रतिभा, सुरेश गुप्ता, पार्षद इंद्राणी, कुलेश्वर साहू, चंदा शर्मा, सरिता शर्मा, किरण शर्मा, चंचल शर्मा , गायत्री शर्मा, किरण सेन, प्रेमलता शर्मा, संगीता शर्मा, मोना शर्मा, अर्चला शर्मा,आभा शर्मा, विकाश पुरोहित, निर्मल शर्मा, दीपक चावड़ा, गोपाल शर्मा , ईशान शर्मा, पायल शर्मा, मनोज शर्मा, मनीष सेन, राजू पुरोहित, सोनल सेन, प्रकाश सिन्हा, दिनेश शर्मा, मोहित पुरोहित, ममता अग्रवाल, कुलेश्वरी जायसवाल, लक्ष्मी यादव, रचना राजपूत, पिंकी साहू और धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button