Chhattisgarh

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, बेमेतरा पुलिस का प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने योजना बनाकर थाना परिसर में दबिश दी और आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। वहीं साजा विधानसभा क्षेत्र में यह ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है, इससे पहले एक पटवारी को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button