ChhattisgarhRegion

ग्राम नरदहा में ग्राम सभा का आयोजन, विकास एवं आय के स्रोतों पर हुई चर्चा

Share

रायपुर। ग्राम पंचायत नरदहा में आज ग्राम सभा का आयोजन सरपंच श्रीमती निलिमा वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर के उप संचालक श्री कमल सिदार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत की स्वयं की आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। ग्राम पंचायत के सचिव श्री यशवंत कन्नौजे द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त विभिन्न योजनाओं से संबंधित आय एवं व्यय का विवरण ग्राम सभा में पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ ही अन्य विकासात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
ग्राम सभा में उपसरपंच श्री हेमलाल साहू, पंचगण श्री चन्द्र कुमार कुर्रे, डॉ. नरेंद्र वर्मा, श्री रविंद्र वर्मा, श्री नीलकंठ साहू, श्रीमती भागीरथी यादव, श्री चंदूलाल वर्मा (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि), श्री सुखीराम लहरे (पूर्व ग्रामीण सभा अध्यक्ष), रोजगार सहायक श्रीमती दुलेश्वरी वर्मा, समस्त मेट एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button