ChhattisgarhCrime

पुलिस की कार्रवाई और धमकी से परेशान महिला ने जान दी

Share

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। पुलिस की कार्रवाई और धमकी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना भरतपुर ब्लॉक के कोटाडोल थाने के ग्राम करचा की है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की धमकी और कार्रवाई से परेशान होकर जान दी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम करचा में हुए एक आपसी विवाद के बाद दोनों पक्ष कोटाडोल थाना पहुंचे थे। थाने में पुलिस की अमर्यादित व्यवहार और चालानी कार्रवाई की चेतावनी के बाद महिला भयभीत थी। परिजनों का कहना है कि थाने से लौटने के बाद वह पूरी रात तनाव में लगातार रोती रही थी। अगले दिन सुबह महिला घर से निकली और पास के जंगल में जाकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक और आक्रोश भी है। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यदि महिला पर कथित रूप से दबाव नहीं बनाया गया होता, तो शायद जान नहीं देती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला की आत्महत्या के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button