ChhattisgarhPoliticsRegion

12 वीं पेपर लीक और जगदलपुर की हरिका को इंसाफ दिलाने युवाओं ने किया शिक्षा मंत्री यादव की इस्तीफे की मांग

Share

रायपुर। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब रायपुर में युवाओं ने छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर घड़ी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे फरवरी में हुए 12 वीं के पेपर लीक मामले और जगदलपुर की हरिका राव नायडू को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।
सभी काले कपड़े पहन कर राज्य सरकार व शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विरोधी नारे लगाते प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान युवाओं के लोक भवन घेराव की खबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ वाटर केनन वाहन भी तैनात किए थे लेकिन दो घंटे से अधिक चले प्रदर्शन के बाद युवाओं ने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर और डीसीपी को ज्ञापन सौंपा। इस गैर राजनीतिक प्रदर्शन में एनएसयूआई, एसएफआई के छात्र नेता भी शामिल थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button