Chhattisgarh

सोलर पैनल लगाते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो टेक्निशियन की मौत

Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है, जहां शनिवार को एक घर की छत पर तीन मजदूर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में दो युवक आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button