Madhya Pradesh
चलती बस में मौत का सफर आग ने छीनी 7 यात्रियों की जिंदगी, कई गंभीर

राजस्थान के दौसा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ऋषिकेश से इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिनमें इंदौर के 5 यात्री बस के अंदर जिंदा जल गए, जबकि 2 अन्य की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई। हादसे में 22 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 13 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, वहीं इंदौर के 4 यात्री अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि दौसा के पास रात के समय बस में अचानक आग लगी और देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 7 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।







