ChhattisgarhRegion

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, विश्वेश ठाकरे बने अध्यक्ष

Share

रायपुर। लोक जागरण के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान का आयोजन इस साल 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करते हुए निर्णायक समिति का गठन कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश ठाकरे होंगे। निर्णायक समिति में प्रसार भारती के पूर्व निदेशक लीलाधर मंडलोई (दिल्ली), कथाकार सतीश जायसवाल (बिलासपुर), आलोचक डॉ. वीरेंद्र मोहन (सागर), पत्रकार-संपादक ई.वी. मुरली (रायपुर), कथाकार श्रद्धा थवाईत (रायपुर), विनोद मिश्र (संयोजक, वसुंधरा सम्मान), डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष, आयोजन समिति) और श्वेता उपाध्याय (संपादक, कृति वसुंधरा) सदस्य के रूप में शामिल हैं। निर्णायक समिति के विचार-विमर्श के बाद 1 अगस्त को सम्मान के लिए चयनित नाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 14 अगस्त को महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार, भिलाई में आयोजित समारोह में 26वां वसुंधरा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति की सचिव एवं कृति वसुंधरा की संपादक श्वेता उपाध्याय ने बताया कि सम्मान की चयन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी और चयनित विभूति को 14 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button