Madhya Pradesh

नवभारत हाउसिंग सोसायटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 4.64 करोड़ की चार्जशीट दाखिल

Share

नवभारत हाउसिंग सोसायटी में हुए करोड़ों रुपये के बहुचर्चित घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष अदालत के समक्ष 4.64 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने श्रीकांत घंटे, सुभाष चंद्र दुबे, राकेश जैन, अंतिम जोशी और आनंद शाह सहित कई आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत पुख्ता सबूतों के साथ चालान पेश किया है। मामले में आरोप है कि सोसायटी की कीमती जमीनों को अवैध रूप से बेचकर करोड़ों रुपये का गबन किया गया और बचने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट किए गए। ED का दावा है कि अवैध धन को ठिकाने लगाने के लिए विभिन्न संपत्तियों में निवेश किया गया, जिनमें से करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति पहले ही अस्थायी रूप से कुर्क की जा चुकी है। विशेष अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर आगे की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button