Madhya Pradesh

फर्जी हाजिरी पर सख्त कार्रवाई, डॉक्टरों की वेतन कटौती

Share

भोपाल के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी हाजिरी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर मोबाइल ऐप के जरिए गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने ‘सार्थक ऐप’ के माध्यम से फर्जी अटेंडेंस लगाने वाले लापरवाह चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि संबंधित कर्मचारी अस्पताल में मौजूद नहीं थे और करीब 10 किलोमीटर दूर से ही मोबाइल ऐप के जरिए अपनी हाजिरी दर्ज कर रहे थे, जबकि कई मामलों में ड्यूटी खत्म होने के बाद चेक-आउट भी नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने दो डॉक्टरों सहित एक अन्य कर्मचारी पर कार्रवाई की है, जिसमें पहले 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बाद में विस्तृत जांच के आधार पर एक डॉक्टर का पूरे महीने का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है और अन्य कर्मचारियों पर भी वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button