Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा आंदोलन 52 गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Share

धमतरी जिले के आदिवासी अंचलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा, जब लगभग 52 गांवों के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव किया। ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं लंबे समय से न मिलने पर नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वाहनों से धमतरी पहुंचे और शोभाराम देवांगन चौक से कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया, जहां पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को संभालने और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button