Madhya Pradesh

एमपी में प्रशासनिक भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप, कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की

Share

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक ने राजधानी भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने प्रशासनिक तबादलों में भ्रष्टाचार, धार्मिक स्थलों के निर्माण में कमीशनखोरी और वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में अनियमितताओं को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। नायक ने सोशल मीडिया पर वायरल एक रील का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रदेश में तबादलों के लिए “रेट कार्ड” तय हो चुके हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, वन तथा राजस्व विभागों में बड़े पैमाने पर अवैध ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ओरछा और महाकाल लोक जैसे निर्माण कार्यों में भारी कमीशनखोरी और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और राजनीतिक गोदामों को लेकर भी उन्होंने सरकार और सत्तापक्ष पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button