Chhattisgarh

मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले पर बढ़ा विरोध, GPM में मुस्लिम समाज ने निकाली मौन रैली

Share

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सरस्वती वंदना और विभिन्न मंत्रों के जाप को अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुस्लिम विकास मंच के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने मौन रैली निकालकर इस आदेश के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने ‘तुगलकी फरमान वापस लो’ जैसे संदेशों वाली तख्तियां लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को निरस्त करने की मांग की। समाज का कहना है कि यह निर्णय संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता और समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है तथा किसी एक धर्म से जुड़े मंत्रों को सभी छात्रों पर अनिवार्य करना उचित नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार यह आदेश वापस नहीं लेती है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के साथ आंदोलन को और तेज करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button