ChhattisgarhCrime

तीन युवतियां चेन्नई में बनी बंधक, विधायक से लगाईं गुहार

Share

सरगुजा। सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियों के चेन्नई में फंसने का मामला सामने आया है। युवतियों ने घर वापस लौटने के लिए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मदद की गुहार लगाई है। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक ने पुलिस प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेने और युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर, बेलजोरा और बिनई की रहने वाली तीन युवतियों को जशपुर में तीन महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बेहतर रोजगार और प्लेसमेंट का झांसा देकर उन्हें चेन्नई के कांचीपुरम ले जाया गया।
दो युवतियों और एक युवक ने प्लेसमेंट के नाम पर इन युवतियों को चेन्नई पहुंचाया। अब जब युवतियां अपने घर लौटना चाहती हैं तो उनसे 10-10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल हो रहा है।
पीड़ितों ने चेन्नई से ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मोबाइल से संपर्क कर आपबीती बताई और सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाईं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button