Chhattisgarh

कांकेर में प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सीईओ पर गंभीर आरोप लगाकर खोला मोर्चा

Share

कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। जनपद अध्यक्ष गोपी बधाई के नेतृत्व में जनपद सदस्यों और सरपंचों ने जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीईओ सरपंचों को परेशान कर रहे हैं, विकास कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं और विभिन्न कार्यों के बदले कमीशन की मांग की जाती है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले भी सीईओ को हटाने की मांग प्रशासन के सामने रखी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में उन्होंने आंदोलन तेज करते हुए तालाबंदी की है और चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है तथा सभी की नजरें जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button