Chhattisgarh
रायपुर की बेटी IAS श्रद्धा शुक्ला को मिला मध्यप्रदेश कैडर, विवाह के बाद हुआ ट्रांसफर

रायपुर की बेटी और 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्य प्रदेश कर दिया गया है। इससे पहले वे तेलंगाना कैडर में सेवाएं दे रही थीं। विवाह के बाद केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति के तहत उन्होंने अपने पति ऐश्वर्या वर्मा के साथ एक ही राज्य में सेवा देने का विकल्प चुना, जिसके बाद उनका कैडर मध्यप्रदेश आवंटित कर दिया गया। श्रद्धा शुक्ला, सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री हैं। उनके कैडर परिवर्तन को अखिल भारतीय सेवाओं में लागू उस व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत पति-पत्नी दोनों अधिकारियों को यथासंभव एक ही राज्य में पदस्थापना देने का प्रयास किया जाता है। यह निर्णय प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।





